शुक्रवार, 25 मई, 2007

मेरे बारे में


विशेष कुछ भी नहीं है मेरे बारे में। एक आम भारतीय, भारत के हृदय स्थल मध्य प्रदेश के मालवांचल में राजा भोज की धारा नगरी (वर्तमान धार शहर) में पैदा हुआ वहीं पर बचपन बीता, शिक्षा भी वहीं पर हुई, और अब यहीं मालव माटी पर देवी अहिल्या के इन्दौर शहर में जीविकोपार्जन कर रहा हूँ। खाली समय, जो कि आज की दौड़ती भागती जिंदगी में से चुराना पड़ता है, अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करता हूँ, फिर भी कुछ खाली रह जाए तो कुछ पढ़ता हूँ, इसके बाद भी समय रहे तो कोरे काग़ज़ पर कुछ आकृतियाँ उकेरने का प्रयास करता हूँ, रेडियो का सुनना अच्छा लगता है, कभी कभी टीवी देख कर उस पर भी एहसान कर देता हूँ।
AddThis Feed Button AddThis Social Bookmark Button

गुरुवार, 12 अप्रैल, 2007

विवशता

कुछ चिट्ठों पर टिप्पणी देने के लिए ब्लॉगर या गूगल खाते से साइन इन करना होता है। इस विवशता का परिणाम है यह।
यदि यह घर अच्छा लगा तो भविष्य में यहाँ डेरा जमाया जाएगा।
यदि कोई भटकते हुए इस वीरान घर में चला आए तो कृपया मेरे वर्तमान घर मालव संदेश पर चला आए।

  ©Template Blogger Elegance by Dicas Blogger.

TOPO